
जीविका कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत सिक्योरिटी गार्ड की हुई बहाली।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली: जिले के राजापाकर प्रखंड मुख्यालय राजापाकर बाजार स्थित जीविका कार्यालय परिसर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत रोजगार भर्ती अभियान के द्वारा सुरक्षा कर्मियों की बहाली की गई। बहाली में जीविका के स्वयं सहायता समूह से जुड़े जीविका दिदीयो के परिवार के अनेक युवक युवतियों कार्यक्रम में शामिल हुई।सिक्योरिटी गार्ड के अग्रणी कंपनी जीफोरएस के भर्ती कोऑर्डिनेटर गुड्डू कुमार चौधरी द्वारा शारीरिक रूप से दक्ष युवाओं का चयन किया गया।
आज जीविका कार्यालय में विभिन्न लोगों का चयन के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें शारीरिक रूप से दक्ष 6 लोगों का मौके पर चयन किया गया।उनके आवेदन पत्र के साथ योग्यता प्रमाण पत्र लिए गए। सभी चयनित युवा हैदराबाद में ट्रेनिंग के उपरांत सुरक्षा कर्मी के रूप में बहुराष्ट्रीय कंपनी में अपनी सेवा प्रदान करेंगे।
मौके पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजकुमार साह ने बताया कि यह युवाओं के लिए बहुत ही अच्छा कार्य है. युवा सिक्योरिटी सर्विस की नौकरी पाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं। वही भर्ती कोऑर्डिनेटर गुड्डू कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है .11 जुलाई को सहदेई बुजुर्ग’ 12 जुलाई को महनार’ 13 जुलाई को गोरौल’ 15 जुलाई को पातेपुर’ 16 जुलाई को देसरी’ 18 जुलाई को पटेरी बेलसर’ 19 जुलाई को राघोपुर’ 27 जुलाई को चेहराकला, 22 जुलाई को वैशाली’ 23 जुलाई को लालगंज’ 24 जुलाई को भगवानपुर स्थित सभी प्रखंड के जीविका कार्यालय ऑफिस में कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड में भर्ती के लिए कैंप का आयोजन किया गया है।जिसमें भारी संख्या में युवा उपस्थित होकर सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी प्राप्त करे.
आज चयनित युवाओं में लाल बाबू राय ,कुंदन कुमार, मिथुन कुमार, नितीश कुमार, विशाल कुमार, सतीश कुमार आदि शामिल है. वही मौके पर बीपीएम राजकुमार साह ‘भर्ती अभियान के कोऑर्डिनेटर गुड्डू कुमार चौधरी’ अंशु कुमार शर्मा द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को जीविका कार्यालय परिसर में चयन पत्र दिया गया।