जीविका समूह के महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

सोनपुर । लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को उनके मत के अधिकार के महत्व के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शैलपुत्री जीविका महिला संकुल संघ भरपुरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस मतदाता जागरूकता रैली में जीविका समूह दीदियों द्वारा एकजुट होकर अपना मत, अपना अधिकार, पहले मतदान फिर दूसरा काम के संकल्प को लेकर हाथों में मतदाता जागरूकता स्लोगन लेकर क्षेत्र के भृमण करते हुए ग्रामीणों को जागरुक करते हुए सभी जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने शैलपुत्री जीविका महिला संकुल संघ कार्यालय पहुंची । जहां सभी महिलाओं को शपथ दिलाते हुए यह भी बताया गया कि पहले मतदान फिर दूसरा काम करे । घर के आसपास टोला मोहल्ले में मतदाताओं को भी जागरूक करने की बात कही गई । इस मौके पर जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक अंकु प्रिया ने मंगलवार को कहि कि मतदान करना हर किसी का अपना अधिकार होता है ।मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। आपका एकमत से बेहतर जनप्रतिनिधि व सरकार चुनी जाती है इसलिए आप या आपके परिवार या आपके आसपास के लोगों को मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित करें । वही सामुदायिक समन्वयक संतोष कुमार ने सभी महिलाओं को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर किसी को मतदान करने की जरूरत है। जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास के लेकर हर किसी को मतदान करने की जरूरत है। तभी आपके क्षेत्र का विकास होगा । सभी मतदाता भयमुक्त वातावरण में अपना मत जरूर दें और को देने के लिए प्रेरित करें। आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करे । यह जिम्मेदारी जीविका समूह के महिलाओं को भी है । सारण संसदीय क्षेत्र में पांचवे चरण में मतदान तिथि 20 में को होना है । इस मौके पर जीविका के सामुदायिक समन्वयक कृष्णा चौधरी ,रमाकांत कुमार एवं शैलपुत्री जीविका महिला संकुल संघ के सभी महिलाएं मौजूद रही ।

SANJEET KUMAR
Author: SANJEET KUMAR

संवाददाता,सोनपुर