
कांग्रेस नेता जयराम रमेश
कांग्रेस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे से जुड़े घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को कहा कि यह वक्त बदलाव का है और जो हरियाणा में देखने को मिल रहा है वही पूरे देश में होने जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वक्त है बदलाव का। जो भगदड़ आज हम हरियाणा में देख रहे हैं, वो किसान, नौजवान व पहलवान के दबाव में हो रही है और यही देश में भी होने जा रहा है।’’
दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में जो हो रहा है वो जनभावना के दबाव में हो रहा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है…यह सब जो हो रहा है उसी के दबाव में हो रहा है।’’
पूरी हरियाणा कैबिनेट ने दिया इस्तीफा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपने इस्तीफे सौंप दिए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
यह भी पढ़ें-
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief