
झमाझम बारिश होने से प्रखंड के किसानों में खुशी गर्मी से मिली राहत
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो ,वैशाली : बीते मंगलवार की अगले सुबह 5 बजे से रुक रुक कर हो रही लगातार झमाझम बारिश से प्रखंड क्षेत्र के किसान खुश हैं। वहीं दूसरी ओर पशु पालक परेशान हैं। लगातार हो रही वर्षा से मावेशियो के रख रखाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं लोगों को प्रचंड गर्मी व कड़ी धूप से निजात मिली। बारिश के बाद किसान खेती की तैयारी में जुट गए हैं। वही जब लोग बारिश के लिए तरस रहे थे लोग बड़ी उम्मीद से आसमान की ओर टकटकी लगा रहे थे।
जब लोगों को पता चलता कि दूसरे स्थानों में जमकर बारिश हुई है तो लोग अपने प्रखंड क्षेत्र को ही कोसने लगते। लेकिन लगातार हो रही इस बारिश ने राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के किसानों को मुस्कुराने का मौका मिलेगा दिया है और वही आमजन इस बारिश से खुश नजर आए। हालांकि वर्षा होते ही बिजली आपूर्ति सेवा ठप हो जाती है। खेतों में पानी का जमाव हो गया है। वहीं जगह जगह जल जमाव होने से रास्ते कीचड़मय हो गए जिसके कारण लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। किसान धान का बिचारा गिराने की तैयारी में जुट गए हैं।