झामाझाम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत , किसान ख़ुश|
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, गोरौल : प्रखंड क्षेत्रो में मंगलवार को अहले सुबह हुई झमाझम वारिश से जहा लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वही किसानो में खुशी देखी गयी। अपने खेतों में लगे पानी देख किसानों के चेहरे खिल गए है। उन्हें धान की अच्छी फसल होने की उम्मीद अभी से ही जग गयी है। झमाझम वारिश के कारण कुछ जगहों पर जलजमाव से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही क्षेत्रो के बीज दुकानों पर किसानो ने बीज खरीदते देखे गये ।किसानो ने कहा कि अगर मौषम ने इसी तरह से साथ दिया तो इस बार धान का फसल का पैदावार बहुत ही अच्छा होगा.कई किसानो ने धान के बिचरा भी गिराया।
Author: MANISH KUMAR
Post Views: 146