डाक काँवड़ यात्रा में भारी वाहनों के कारण संकट, संगठन ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

हाजीपुर, वैशाली | संवाददाता : आकाश चंद्र वर्मा : सावन माह के पवित्र अवसर पर डाक काँवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को भारी वाहनों के कारण हो रही कठिनाइयों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव द्वारा जिलाधिकारी वैशाली को संबोधित एक ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि हाजीपुर-महुआ-मुतलुपुर-पातेपुर मार्ग पर काँवड़ यात्रा के दौरान भारी मालवाहक वाहनों की बेरोक-टोक आवाजाही काँवड़ियों के लिए गंभीर खतरा बन रही है।

ज्ञापन में बताया गया कि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पैदल डाक काँवड़ यात्रा करते हैं, परंतु संकरी सड़कों पर ट्रक, डंपर और कंटेनरों जैसे भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की संभावना, धूल-धक्का-मुक्की और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे धार्मिक भावना भी आहत हो रही है।

अमरजीत यादव ने प्रशासन से मांग की है कि:

1. उक्त मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाई जाए अथवा उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाए।

2. काँवड़ मार्ग पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए

3. यात्रा मार्ग में चिकित्सीय शिविर और जल व्यवस्था की समुचित व्यवस्था हो

4. सभी संबंधित थानों एवं अंचलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से शीघ्र सकारात्मक पहल न होने पर अप्रिय घटनाओं की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। त्वरित कार्रवाई न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि जनभावनाओं का भी सम्मान होगा।

धार्मिक आस्था की रक्षा, प्रशासन की संवेदनशीलता की परीक्षा”

#डाक_काँवड़_यात्रा#वैशाली_प्रशासन#अमरजीत_कुमार_यादव#मानवाधिकार_संगठन#काँवड़_श्रद्धालु#सावन_2025#यातायात_जाम#धार्मिक_आस्था#हाजीपुर_समाचार#सड़क_सुरक्षा#प्रशासनिक_लापरवाही#काँवड़_पैदल_यात्रा#संवेदनशील_प्रशासन#बिहार_समाचार

ये भी पढ़े…

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिछले 24 घंटे में 13 अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-की-बड़ी-कार्-3/07/2025/24/14/29/03/satyamgramnewsnetwork/

“अपराधियों की अब खैर नहीं, वैशाली पुलिस है चौकन्नी!”

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief