सत्यम ग्राम न्यूज़ ,५ जनवरी २०२५ : राजापाकर प्रखंड के बसरा गांव स्थित मीना बसकीत राय डिग्री महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में राजापाकर विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रतिमा कुमारी द्वारा उदघाटन दीप जलाकर व केक काटकर किया गया। वही मुख्य अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा शाल बुके देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मुखिया संघ जिलाध्यक्ष मंजेलाल राय महाविद्यालय के सचिव बसकीत राय अध्यक्ष राज नारायण महतो प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष वकील राय समाजसेवी तपसी प्रसाद सिंह राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव अनिल कुमार बीके दास आदि लोगों ने महाविद्यालय की झोपड़ी से लेकर बिल्डिंग तक कॉलेज के निर्माण की कहानी कही और कहा कि मेहनत का करने वालों की कभी हार नहीं होती है यदि लक्ष्य सही हो।
आज विद्यालय का अपना भवन है और बी आर ए विश्वविद्यालय से मान्यता भी प्राप्त है कालेज की स्थापना 1997 में हुई थी।वही विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना होने से आसपास के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं उन्होंने सरकार द्वारा अनुमंडल स्तर पर डिग्री कॉलेज खोलने की आलोचना की और कहा कि प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खोले जाने चाहिए जिससे आसपास के छात्राओं को सहूलियते होगी।
उन्होंने कहा कि बिहार ने पूरे विश्व में शिक्षा का अलग जगाया नालंदा में दूसरे दूसरे देश से बच्चे पढ़ने आते थे लेकिन आज बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक समस्याएं हैं विद्यालय में शिक्षकों की कमी है बैठने के लिए जगह नहीं है बेंच डेस्क की एवं भवन की कमी है जिसमें व्यापक सुधार की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक राज नारायण महतो ने की एवं संचालन शिक्षाविद् राजेश कुमार ने किया। मौके पर शिक्षाविद चतुर्भुज प्रसाद सिंह मनोज कुमार महेश सिंह कमलदेव सिंह, कपिल देव महतो सहित अनेक लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़े …
Goraul : भूमि विवाद निवारण हेतु थाना परिसर मे जनता दरवार मे पहुँचे फरियादी।
Goraul : भूमि विवाद निवारण हेतु थाना परिसर मे जनता दरवार मे पहुँचे फरियादी।
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली