डीसीएलआर बीडीओ व प्रखंड कर्मियों द्वारा मतदान हेतु किया जा रहा प्रेरित|

VAISHALI राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में घर-घर जाकर प्रखंड के सभी पदाधिकारी, अधिकारी, प्रखंड कर्मी, सेविका  VAISHALI सहायिका लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक कर रहे हैं .प्रखंड प्रभारी सह डीसीएलआर महनार मेधा कश्यप , बीडीओ आनंद प्रकाश सहित सभी प्रखंड कर्मी ,पंचायत कर्मी घर-घर जाकर लोगों को छठ दिवाली की तरह 5 साल में एक बार आने वाले इस महापर्व में भी आकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी घर-घर जाकर जिनके परिजन बाहर में रहते हैं उनसे मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें बताते हैं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आगामी 20 मई को आकर एक बार जरूर मतदान करें। जिन मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम है इपिक कार्ड नहीं है वैसे मतदाताओं को घर-घर जाकर ऑनलाइन ईपिक कार्ड डाउनलोड कर भी दिया जा रहा है। लोगों के परिजनों को भी खासकर महिला जो अशिक्षित है उन्हें भी अपने सारे काम छोड़कर 20 मई को मतदान केंद्र पर आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जो विकलांग या चलने में बहुत असमर्थ है उनके लिए भी चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए बूथ पर लाने की विशेष व्यवस्था की गई है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला पदाधिकारी वैशाली यशपाल मीणा के अथक प्रयास का असर काफी दिख रहा है। प्रखंड के पदाधिकारी अधिकारी कर्मी सुबह से लेकर शाम तक गांव टोलों में घूम-घूम कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief