सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के युवा प्रत्याशी राकेश रौशन के पक्ष में चुनाव के प्रखंड प्रभारी बंटी कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों यथा जाफरपट्टी बाकरपुर बरियारपुर भलुई राजापाकर उत्तरी दक्षिणी नारायणपुर बुजुर्ग मीरपुर पताढ बेरई आदि पंचायतों का भ्रमण कर स्नातक मतदाताओं से एक बार युवा प्रत्याशी राकेश रौशन को मौका देने की बात कही।
बंटी कुमार सिंह ने कहा कि हमारे प्रत्याशी का मुख्य उद्देश्य युवाओं छात्रों और शिक्षित वर्ग की आवाज को एक सशक्त राजनीतिक मंच प्रदान करना है।मैं समाज के हर वर्ग का सहयोग चाहता हूं। युवाओ के हक की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग का सहयोग करना चाहते हैं। जिससे सभी एक साथ प्रगति की दिशा में कदम बढ़ा सके। प्रखंड प्रभारी बंटी कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में बाहरी उम्मीदवार को लाकर तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र में थोपा गया है। हमारे प्रत्याशी शिक्षित युवा नेता है ।एक बार इन्हें अपना मत देकर विजयी बनाएं। ताकि शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार मिले और वे उनके हक की लड़ाई लड़े। सदन में शिक्षित, बेरोजगार की समस्याओं को उठा सके।
क्षेत्र भ्रमण उपरांत स्नातक मतदाताओ की बैठक थाना रोड कुशवाहा भवन के परिसर में आयोजित की गई। जहां अनेक स्नातक मतदाता उपस्थित हुए। प्रखंड प्रभारी बंटी कुमार सिंह ने सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने तथा युवा प्रत्याशी राकेश रौशन के पक्ष में लोगों को वोट देने की अपील की। मौके पर गौरीशंकर वर्मा, अजय मालाकार अशोक कुमार राय सुरेंद्र ठाकुर उमाकांत कुमार, आशुतोष कुमार, विमल ठाकुर, सुधीर कुमार,श डॉक्टर इंद्र भूषण ठाकुर, शत्रुघ्न शर्मा सुनील कुमार सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़े …
MUJAFFARPUR NEWS : धूमधाम से मनाया गया चन्द्रशील विधापीठ काँटी में बाल दिवस समारोह |
MUJAFFARPUR NEWS : धूमधाम से मनाया गया चन्द्रशील विधापीठ काँटी में बाल दिवस समारोह |
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली