
सत्यम हराम न्यूज, राजापाकर। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और बारिश ने राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ व बांस बिजली के तारों पर गिर गए, जबकि कई इलाकों में बिजली के खंभे भी उखड़ गए। इसका सीधा असर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर पड़ा, जिससे पूरा दिन बिजली ठप रही। शाम में अंधेरा होने के बाद तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
जिससे आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुकानों में अंधेरा होते ही अधिकांश दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं। वहीं कुछ दुकानदार मोबाइल की टॉर्च जलाकर सामान बेचते नजर आए, जो व्यवस्था की बदहाली को उजागर कर रही हैं।
इस आपूर्ति संकट को लेकर कई दुकानदारों ने आक्रोश व्यक्त किया है। दुकानदार बजरंग प्रसाद सिंह माधो सिंह संतोष साह सुजीत साह दिलीप कुमार अरुण कुमार गुप्ता आदि ने बताया कि पूरे दिन बिजली नहीं रही व अब अंधेरा होने के बाद भी बिजली नहीं आई है जिसके कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सहित किसी भी पदाधिकारी या कर्मी ने उपभोक्ताओं के फोन कॉल्स तक रिसीव नहीं किए। इससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे विभाग के विरुद्ध सामूहिक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़े…
श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद।
राजापाकर : श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली