तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारा जोरदार धक्का ,एक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल।

अस्पताल में घायल का इलाज हेतु लाया गया का दृश्य

राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क।
वैशाली /राजापाकर:बीते बुधवार की रात थाना क्षेत्र के पंसाला चौक पर एक तेज रफ्तार की अज्ञात बहन ने दो बाइक सवार को जोरदार धक्का मार कर भागते चला धक्का लगने से एक की मौत तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना भेजा गया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महुआ थाना क्षेत्र के भदवास ग्राम निवासी बाल गोविंद राय का पुत्र सनोज कुमार 35 वर्ष है मृतक ट्रक ड्राइवर है तथा वह राजा पाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ग्राम निवासी ट्रक मालिक राकेश कुमार पिता रख तू राय के साथ बकाया पैसा मांगने के लिए उनके बाइक बी आर 31 ए वाई 3567 से राजापाकर थाना अंतर्गत बाकरपुर गांव गया था। लौटते समय पंसल्ला चौक दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों एवं राजापाकर थाना की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां सनोज कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया एवं राकेश कुमार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई है।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief