
राजापाकर संवाददाता , सत्यम ग्राम न्यूज नेटवर्क।
राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में मगलवार एवम बुधवार को हुई बेमौसम मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।सबसे ज्यादा मायुषी किसानो में है।क्योंकि रबी की फसल तैयार होने की अवस्था में है और इस मूसलाधार बारिश से खेतों मे लगे रबी की फसल गिर गई।.सभी पौधे जो पकने की स्थिति में थे वह जमीन पर सो गए हैं। खेतों में गेहूं के गिरे पौधे को देखकर किसानों में भारी मायूसी व्याप्त है ।वही इस वर्षा से सरसों के फसल को भी नुकसान हुआ है ।सरसों के फसल भी पककर खेत में तैयार थे लेकिन इस मुसलाधार बारिश से उनके पौधे भी खेतों में गिर गए हैं ।जिससे किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ सकती है। भारी बारिश से चौक चौराहों, पगडंडी रास्ते, पानी से भर गए हैं तथा किचरमय हो गए हैं। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. किसान नेता विशेश्वर प्रसाद यादव ,महेंद्र गुप्ता ,बिंदेश्वर राय, सुमन राय, सुमन यादव, भगवत साह जगन्नाथ सिंह सहित अनेक लोगों ने इस मूसलाधार बारिश से हुई क्षति की पूर्ति के लिए सरकार से किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की मांग की है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief