गोरौल : थानाध्यक्ष को सरेयाम एक युवक को वीडियो बनाने पर थप्पड़ मारना पड़ा महंगा,लाइन हाजिर |

सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल / वैशाली । जिले के अधिकारियों के साथ बूथ निर्धारण कार्य में पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया । बताया गया है कि महमदपुर पोझा गांव में मतदान केंद्र संख्या 287 पहले से पूर्वी भाग में है जिसे तत्काल निर्णय करपश्चिमी भाग में बदलने के लिये हो हल्ला करने लगे ।

जहां सर्वे करने के लिये पहुंचे उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । इसी क्रम में कुछ लोग काफी उग्र हो गये जिसे शांत कराने का हर संभव प्रयास किया गया । इसी बीच हो रहे हंगामा का वीडीओ एक युवक बनाने लगा ।

इस पर थानाधयक्ष द्वार मना करने पर उक्त यूवक आक्रोश में आकर अभद्र तरीके से बोलने लगा । उसके द्वारा विभिन्न प्रकार के हड़कत किये जाने को लेकर युवक पर एक थप्पड़ मारने का आरोप थानाध्यक्ष पर लगाया गया और जिसके बाद थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर कर दिया गया ।

ये भी पढ़े …

वैशाली : मूल अतिपिछड़ा समाज समन्वय समति की बैठक एवं मनोनयन |

वैशाली : मूल अतिपिछड़ा समाज समन्वय समति की बैठक एवं मनोनयन |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR