
सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली : जिले के बिदुपुर के एसआई धर्मेंद्र कुमार एवं चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद निधि झा के पति प्रमोद झा का करनामा उजागर हुआ है. जानकर हैरान होंगे की यहाँ भ्रष्टाचार का मामला नही बल्की कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान के निवासी दलित नबालिक लड़की ने सोशल मीडिया चैनल मे आकर एक गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
क़्या है पूरा मामला जिसमे पुलिस पदाधिकारी और जिला परिषद के पति पर लगा है आरोप।
वीते माह 16 अगस्त 24 को कटहरा थाना क्षेत्र के सोनी देवी नामक एक महिला ने अपने मायके जो बिदुपुर थाना क्षेत्र में है उसने अपनी नाबालिक पुत्री से संबंधित अपहरण का मुकदमा कटहरा थाना क्षेत्र के ग्राम अख्तियारपुर सेहान निवासी राजगीर महतो के पुत्र नितीश कुमार एवं राजगीर महतो तथा राम बलम महतो पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगा विदुपुर थाना मे एफआईआर दर्ज कराई थी जिसका थाना कांड संख्या.597/24 है|
कुछ दिन बाद अर्थात 25 अगस्त 24 को इस केस के अनुसधानकर्ता एसआई धर्मेंद्र कुमार को सुचना प्राप्त हुआ की कटहरा थाना क्षेत्र के सुमेरगंज ग्राम मे वर्तमान में चेहराकलां प्रखंड के जिला परिषद श्रीमती निधि झा के घर मे कुछ दिनों से एक लड़का और लड़की छुपा हुआ है | बिदुपुर थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार अपने सशस्त्र पुलिसबल के साथ छापेमारी कर अपराहित नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया लेकिन आरोपित लड़का भागने में सफल हो गया|
उसके बाद एसआई धर्मेंद्र कुमार तथा जिला परिषद के पति प्रमोद झा ने लड़की पर दबाब बनाया की तुम कोर्ट मे लड़का पर आरोप नहीं लगाना की हमें भगा के ले गया है तुम कहना की तुम्हारे पिताजी तुम्हारी मां को शराब की नशे मे मारपीट करता था उसी से तंग आकर घर छोड़ कर गांव के परिचित के यहां चले गए थे | एसआई धर्मेंद्र कुमार एवं जिला परिषद के पति प्रमोद झा ने मिलकर प्रलोभन दिए की मेरे बताये हुए बात पर चलोगी तो तुम्हारा शादी उसी लड़का से करबा देंगे। पुलिस लड़की को समझाने बुझाने मे सक्षम हो जाता है |
लड़की कोर्ट मे वहीं बयान देती है. कोर्ट मे बयान देने के बाद लड़की को उसके मां के हबाले कर दिया जाता है,कोर्ट मे बयान देने के बाद लड़की का मेडिकल टेस्ट नहीं कराया जाता है जो कहीं न कही पुलिस पर भी सबलिया निसान लगता दिख रहा है अब वहीं नबालिक लड़की मीडिया मे आकर सारी घटना को बता रही है जो एक सप्ताह से विभिन्न सोशल मीडिया चैनल पर वीडियो तेजी से वाइरल हो रहा है।
हलांकि इस संदर्भ मे बिदुपुर थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार से पूछे जाने पर बताया की लड़का पुलिस की दबीस के कारण प्रतिनिधि के घर पर लड़की को छोड़ फरहार हो गया | जिसकी सूचना पर मैं स्वयं और सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से लड़की को सकुशल बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर किया।
वहीं दूसरे तरफ ज़ब जिला परिषद श्रीमती निधि झा के पति प्रमोद झा से पूछे जाने पर बताया की प्रतिनिधि होने के नाते लड़की पक्ष को सहायता किये है मुझ पर जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह मनगढ़ंत और वेबुनियाद है, मैं आपके चैनल माध्यम से जिला प्रशासन से इस संदर्भ में जांचोंप्रांत कानूनी कार्रवाई करने की मांग करता हूं।
ये भी पढ़े …
HAJIPUR : सदर थानाध्यक्ष को पदभारसे किया गया निलंबित।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief