RAJAPAKAR : देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार बाइक जप्त भेजा गया जेल |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। चालीस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक बाइक सवार व्यक्ति गिरफ्तार और उसके साथ पीछे बैठा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष वीणा कुमारी  सुबह विशेष गस्ती के क्रम में साथ ही वाहन चेकिंग एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ पोखरैरा गाव में छापामारी अभियान चला रही थी।

इसी बीच पुलिस गाड़ी को देखकर दो बाइक सवार व्यक्ति गाड़ी घूमा कर भागने लगा। जिसे सुरक्षा बलों ने बाइक सवार को खरेदकर पकड़ लिया जबकि बाइक के पीछे बैठा एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। बाइक पर एक लदे बोरे को खोला गया तो पॉलिथीन में 40 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किए गए।

पकड़े गए व्यक्ति से बाइक के कागज मांगने पर नहीं दिखाया गया। उसके बाद जब्त शराब, बाइक एवं गिरफ्तार व्यक्ति को थाने पर लाया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार व्यक्ति को जेल की हवा खाने भेजा गया जबकि बाइक जप्त कर ली गई है।

ये भी पढ़े …

VAISHALI NEWS : छठ घाट वाले पोखर में डूबने से एक किशोर की हुई मौत |

VAISHALI NEWS : छठ घाट वाले पोखर में डूबने से एक किशोर की हुई मौत |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली