सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। बरांटी थाना क्षेत्र में प्रातः कालीन गशति के दौरान 25 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद। एक व्यक्ति गिरफ्तार भी कर लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर लाया गया थाना एवं गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा गया हाजीपुर कोर्ट।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एएसआई अमरनाथ ठाकुर प्रातः कालीन गस्ती में वाहन जांच कर रहे थे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दयालपुर टारा पर एक व्यक्ति अवैध देशी चुलाई शराब का धंधा करता है उसके घर के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस वाहन देखकर भागने लगा। साथ के सुरक्षा बलों द्वारा उक्त व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया गया।
नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिलीप कुमार उम्र 25 वर्ष पिता मेघन पासवान निवासी ग्राम दयालपुर टारा पर बताया। उसके फूस के घर की तलाशी ली गई तो 20 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब एक एल्युमिनियम के तसले में पाया गया। वहीं एक छोटे से अल्मुनियम के तसला में 5 लीटर पाया गया।कुल मिलाकर 25 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किए गए। घटनास्थल पर जप्ती सूची बनाकर एवं गिरफ्तार व्यक्ति को थाने पर लाया गया।कागजी प्रक्रिया पूरी कर भेजा गया जेल।
ये भी पढ़े …
कटहरा : 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत मे पुलिस ने किया बरामद।
कटहरा : 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत मे पुलिस ने किया बरामद।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली