
राजापाकर : भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देना चाहती है।देश महंगाई और आर्थिक संकट से गुजर रहा है उक्त बातें सोमवार को राजापाकर बाजार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा।उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी ने देश के लिए क्या किया ?आज भी महंगाई से आम जनता परेशान है।मैं अपने 17 माह के कार्यकाल में तीन लाख लोगों को नौकरी दिया नियोजित शिक्षकों सरकारी नौकरी का दर्जा दिया।
उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी शिवचंद्र राम की ओर दिखाते हुए कहा कि आपके सामने गरीब का बेटा जूता सीने वाले का बेटा चुनाव मैदान में डटा है आप सब तीन नंबर पर लालटेन छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनाइए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो एक करोड़ युवाओं को नौकरी 200 यूनिट बिजली फ्री ₹500 में गैस सिलेंडर और 5 किलो राशन की जगह प्रत्येक परिवार के सदस्यों को 10 किलो राशन देंगे।वहीं आज सोमवार को राजापाकर कुशवाहा चौक पर चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया ।आज आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी तथा संचालन भाजपा वाले के सुमन कुमार ने किया इस मौके पर मंच पर औरंगाबाद के विधायक ऋषि यादव देव कुमार चौरसिया सुचित्रा चौधरी समेत दर्जनों महागठबंधन के कार्य करता उपस्थित रहे।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief