
सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल : थाना क्षेत्र के पिरोई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुए मारपीट में एक दम्पति सहित छः लोगों बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया , सभी जख्मियों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में कराया गया है. दोनों पक्षो के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है|
प्रथम पक्ष के शहनाज़ खातुन के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही कुछ लोग हरवे हथियार लेकर आ धमका और गाली-गलौच करने लगा. मना करने पर लोहे के रड से मार कर जख्मी कर दिया साथ ही बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया जिसे वह बेलग्न हो गई. बचाने पीड़िता के पति मंजूर आलम, भैंसुर तैयब आलम,के मारपीट करते हुए उसके भतीजी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. सभी ने मिलकर 53 हजार रुपया भी छिन लिया, इस मामले में मो मुमताज, मो इरफान, मो इब्राहिम, मो तनवीर, सहित नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है|
वही दूसरे पक्ष के मो मुमताज के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि कुछ लोग आ धमके और मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस मामले मो हनीफ सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है|
ये भी पढ़े …