दो पुत्री के अपहरण का मामला हुआ दर्ज |


वैशाली ब्यूरो : राजापाकर थाना क्षेत्र के जफर पट्टी ग्राम निवासी प्रदीप रजक ने थाना में आवेदन देकर अपने दो पुत्री के अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया है। घटना बीते 18 में की बताई गई है। थाना में दिए आवेदन में बताया गया है कि प्रदीप रजक की दो पुत्री कोमल कुमारी 20 वर्ष तथा काजल कुमारी उम्र 15 वर्ष दोनों अपने घर से 18 मई को 10:00 बजे विद्यालय से मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए निकली जो आज तक वापस नहीं आई। खोजबीन के क्रम में पता चला कि गांव के ही आशीष कुमार पिता सुनील रजक सुनील रजक पिता शत्रुघ्न राजा समेत 7 लोगों ने मिलकर उनके दोनों पुत्री का अपहरण शादी व अनैतिक कार्य करने के लिए किया है। थाना में आवेदन देकरसात लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।