
दो बच्चे के साथ घर से अपने बहन के यंहा गई महिला के वहाँ नही पहुँचने पर अगवा की आशंका
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, पातेपुर : तीसीऔता थाना क्षेत्र के नीलो रुकुन्दपुर के स्व हीरा लाल शर्मा की पूतोह खुशबू कुमारी शर्मा बिगत 23 जून को घर से यह कहकर गई थी कि वह अपनी बहन के यहाँ जयगांव बंगाल जा रही हूं वह अपने साथ दो बेटे अभिनव कुमार उम्र 8 बर्ष एवम सिद्धांत कुमार 5 बर्ष के साथ मैजिक गाड़ी से ताजपुर के निकली थी किन्तु वह अपनी बहन के यहाँ नही पहुँच पाई जिससे घर के लोग परेशान है, इस संबंध में स्व हीरा लाल शर्मा की पत्नी कामनी देवी ने तीसीऔता थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर बताई है कि मेरी पूतोह और दोनों पोते को किसी ने अगवा कर लिया होगा.उसका मोबाइल नम्बर भी स्विच ऑफ का कभरेज से बाहर बताया जा रहा है जिससे घर के परिजन परेशान है.
Author: NAGENDRA RAY
Views: 158