सत्यम ग्राम न्यूज़,पटेढ़ी बेलसर : प्रखंड क्षेत्र के किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। खरीफ की धान की फसल का उचित मूल्य न मिलने से किसान जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, वहीं रबी की फसल की बुवाई के बाद किसानों को यूरिया खरीदने के लिए रेट से ज्यादा कीमत देनी पड़ रही है।
इन किसानों की धान की फसल का इस वर्ष काफी कम रेट मिला है। किसानों को धान की पैदावार से मिली रकम उनकी लागत की पूर्ति करने के लिए भी नाकाफी है। ऐसे में अधिकांश किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं, रबी की फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए खेतों में डाली जाने वाली यूरिया खाद व अन्य उर्वरकों को दुकानदार मनमाने दाम पर बेच रहे हैं।
यें भी पढ़े…
चार बच्चों की मां प्रेमी संग हुआ था फरार,पुलिस ने किया बरामद
https://satyamgramnews.in/राजपाकर-चार-बच्चों-की-मां/01/2025/04/20/21/16/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क