नगर थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई : नाबालिग से दुर्व्यवहार के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर (वैशाली) : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 1231/25 दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मात्र आठ घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी फैज़ल कुमार, पिता — वफूल सिंह तथा उसकी सहयोगी लुहिरका देवी, पत्नी — रामनरेश फलग को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया है, जिनका उपयोग घटना में किया गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 64(1)/3(5) बी.एन.एस. 2023 एवं धारा 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

साथ ही, एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

#नगरथाना #वैशाली #POCSO #BreakingNews #CrimeUpdate

यें भी पढ़े…

lमहुआ अनुमंडल पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न।

https://satyamgramnews.in/महुआ-अनुमंडल-पूर्व-सैनिक/09/2025/28/17/48/37/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief