गोरौल,सत्यम ग्राम न्यूज़ : नगर पंचायत गोरौल के द्वारा स्वच्छता को लेकर मंगलवार को डस्टबिन का वितरण किया गया. लगभग 250 परिवारों को दो दो डस्टबिन दिया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि पूरे नगर पंचायत के सभी वार्डो में आगामी 10 फरवरी तक वितरण किया जायेगा |
हर परिवार को कचरा डालने के लिये एक नीला और एक हरा डब्बा दिया गया है. वही सहायक लोक स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी साक्षी ने बताई की हर गली मोहल्ले में जगह जगह कचरा डालने के लिये डब्बा लगाया गया है. पूरे नगर पंचायत में लगभग 4 हजार घर है. कचरे का उठाव भी हो रहा है. इसके बाबजूद हर घर मे भी डस्टबिन दिया जा रहा है. वितरण कार्यक्रम में दीपक कुमार, जुली कुमारी, विकास कुमार लक्ष्मी, अभय कुमार , मनीष कुमार, बैजू सहनी, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे|
ये भी पढ़े …
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 118