सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल । नवरात्रि पूजा के अवसर पर मध्य विद्यालय आदमपुर के वर्ग छठी की छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए डांडिया नृत्य का मनमोहक प्रस्तुति किया। विद्यालय की शिक्षिका व गाईड कैप्टन नीलम कुमारी के निर्देशन में बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति ने शिक्षको और अन्य बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नृत्य में शामिल छात्राओं में अन्नू प्रिया, मुस्कान, अनन्या, राधिका, अंशिका ,सोनाक्षी, एवं रिया ने डांडिया नृत्य के बारे में बताया कि नवरात्रि हिन्दुओ का पवित्र त्योहार है। इसमे मां दुर्गा की पूजा बड़े ही धूमधाम से की जाती हैं। इस पूजा में हमलोग डांडिया नृत्य भी करते हैं। डांडिया नृत्य से नवरात्रि में पूजा पाठ के साथ हर्ष, उल्लास और उमंग का वातावरण भी बनता है।
यह नृत्य हमारी पुरातन भारतीय कला और संस्कृति की पहचान है। विधालय के प्रधानाध्यापक शशि भूषण कुमार झा ने सभी बच्चों की नृत्य कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिना किसी प्रशिक्षण और अभ्यास के इन बच्चों की प्रस्तुति प्रशंसनीय हैं।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहद लगाए गए शिविर |
राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहद लगाए गए शिविर |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क