नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में अपना पंचायत अपना प्रशासन शिविर आयोजित।

 

 

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ । प्रखंड की नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 12 में  अपना पंचायत अपना प्रशासन 3 के शिविर आयोजित किए गए।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने की। मौके पर  प्रखंड के कई पदाधिकारी ,पंचायत कर्मी व पंचायत के विभिन्न वार्डों से अनेक महिला पुरुष उपस्थित हुए। सभी लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया।पंचायत में अधिकतर समस्या लोगों ने घोड़परास नीलगाय से होने वाली परेशानी बतायी और उसके सफाये की मांग की व आवेदन भी दिए।पंचायत सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि अभी  आवास सूची में नाम जोड़ने के लिए जियो टैग किया जा रहा है।

जिन व्यक्ति का जियो टैग नहीं हुआ है वह अपने पहले जॉब कार्ड बनवा लें।उसके बाद आवास सहायक के द्वारा जीयो टैग किया जाएगा। वही शिविर में राजस्व से संबंधित भी शिकायतें आई लेकिन ना तो राजस्व पदाधिकारी उपस्थित हुए ना ही कोई कर्मचारी  उपस्थित हुए जिस पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया .अनेक शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। वहीं शिविर में जॉब कार्ड से संबंधित पांच आवेदन, नल जल योजना में गड़बड़ी को ले तीन आवेदन, नए राशन कार्ड बनाने के लिए तीन आवेदन, दमकल उपलब्ध कराने के लिए एक आवेदन, रास्ता के  सड़क निर्माण के लिए एक आवेदन, आवास में नाम जोड़ने के लिए एक आवेदन प्राप्त हुए।मौके पर उपस्थित पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार मुखिया बेबी देवी अमरेश सिंह अरविंद सिंह वार्ड सदस्या सुधा कुमारी सोहन कुमार पंचायत सचिव गोपाल शर्मा रोजगार सेवक सुनील कुमार उप सरपंच टुनटुन राम सुमन कुमारी नेहा कुमारी शबनम खातून आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक रीता कुमारी‌ किरषी समन्वयक संजय कुमार उप सरपंच टुनटुन राम सहित अनेक लोग शामिल हुए। शिविर के संचालन में बीपीआरओ सुधि रंजन कुमार व मुखिया प्रतिनिधि अमरेश सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े …

मुजफ्फरपुर : भारतीय मूल की अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर एक प्रयास मंच ने पटाखे छोड़कर व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली