निजी नर्सिंग होम के संचालक राहुल की पत्नि बनी दूसरे प्रयास मे दरोगा।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : राजापाकर प्रखंड के दक्षिणी पंचायत अंतर्गत बनधारा टोला निवासी निजी नर्सिंग होम के संचालक राहुल कुमार सिंह की धर्मपत्नी शिवानी कुमारी जो दूसरे प्रयास में अपने लगातार कठिन परिश्रम व शारीरिक दक्षता के बल पर अवर निरीक्षक (दारोगा)के पद पर चयनित हुई है। उसकी सफलता पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

शिवानी दो बहने हैं छोटी बहन भी इसी पद के लिए चुनी गई। शिवानी की शादी होने के बावजूद उसने लक्ष्य को हासिल की। कहा जाता है कि मन में लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता कदमों को चूमती है। और यही शिवानी ने कर दिखाया।उसने पहले प्रयास में उत्तरीनता हासिल की। किंतु मैरिट लिस्ट में चयनित नहीं हो पाई।

फिर भी शिवानी ने प्रयास जारी रखा और दूसरे प्रयास में अपने लक्ष्य को प्राप्त की। उनके चयन होने के बाद क्षेत्र के लोग गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उसने अपने क्षेत्र एवं परिवार का मान बढाया है। साथ ही ग्रामीण लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत एवं आदर्श बनी है।