नौ दिवशीय नवरात्रा के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा|

वैशाली / पातेपुर : प्रखण्ड के मंडीडीह पंचायत के मगहहिया टोला में हर बर्ष के भांति इस बर्ष भी गाजे बाजे के साथ कुमारी कन्याओं ने कलश यात्रा में शामिल हुआ.कुँवारी कन्यायों ने कलश लेकर यज्ञ स्थल से दभइच स्थित बाबा दरवेश्वर नाथ धाम पहुँची वहाँ वैदिक आचार्यो के द्वारा पहलेजा घाट से मंगाई गई पवित्र गंगा जल को पूजा अर्चना के बाद अपने माथे पर कलश धारण कर यज्ञ स्थल की ओर लगभग 7 किलोमीटर दूरी तय कर 501 कुमारी कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल पहुँची.कलश यात्रा पंचायत समिति भाभिक्षण पासवान,डॉ राजेश ठाकुर,विजेंद्र राय के नेतृत्व में निकली गई जिसमें सावन कुमार,सुरेश राय,राम बलि पासवान,रमन कुमार ठाकुर,राम पुलिस राय,परमानंद सिंह,मनोज राय,अजब लाल राय,प्रमोद ठाकुर,शम्भू कुमार आदि समस्त ग्राम वासी की महिला पुरुष हजारों की संख्या में यात्रा में शामिल थे.नौ दिवसीय नवरात्र में यज्ञ स्थल पर कई आकर्षक मूर्तिया बनाई गई है जो लोगों को देखने के लिए अपने ओर आकर्षित करेगा.कार्यक्रम से आसपास के गांव में भगति मय वातावण का माहौल बना हुआ है.

NAGENDRA RAY
Author: NAGENDRA RAY