
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,वैशाली : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों में शुक्रवार को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह शिक्षकों को सम्मानित किया गया और छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट किया।
भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस में भी शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हुआ। यहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने केक काटकर दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल कुशल शिक्षक ही नहीं, बल्कि महान दार्शनिक भी थे। उनकी सोच थी कि शिक्षा ही विश्व शांति और मानवता के उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम है।
इसी कड़ी में रोहित डिजिटल लाइब्रेरी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। मौके पर संस्थान के शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से सचिन कुमार, अजीत कुमार, सुधीर कुशवाहा, अनिल कुमार, दिलीप यादव, आर.के. झा, विराट, अनुष्का, ज्योत्सना, कुणाल, शिवम, रितेश, मृणाल, इशिका, अंशिका और श्रुति मौजूद रहे।
#शिक्षक_दिवस#TeachersDay2025#NewtonClasses#Rajapakar#DrSarvepalliRadhakrishnan#EducationForAll#RespectTeachers#HappyTeachersDay#गुरु_शिष्य_परंपरा#StudentLife
यें भी पढ़े…
अवैध देशी शराब बरामद, बाइक जप्त, तस्कर भेजा गया जेल।
https://satyamgramnews.in/अवैध-देशी-शराब-बरामद-बाइक/09/2025/05/19/44/59/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली