
कोचिंग क्लास मे होली मिलन समारोह मे उपस्थित विधार्थी
राजापाकर संवाददातासत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को होली के महत्व के बारे में बताया। श्री चौहान ने कहा कि होली प्रेम एवं सद्भावना का त्यौहार है इस मौके पर हमें सभी प्रकार के पुराने बैर भुलाकर एक दूसरे से गले मिलना चाहिए एवं अबीर गुलाल लगाने चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि होली के अवसर पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना कर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।मौके पर संस्थान के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित शिक्षकों में गौतम कुमार, कुमारी उत्तम, सनी सिंह, सुधीर, प्रियंका कुमारी, सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief