
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। बिहार में आए दिन परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक के मामले सामने आ रहे हैं। इस स्थिति में बीते शुक्रवार को आयोजित बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने राजापाकर प्रखंड के शनिचर हाट चौक पर पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर का पुतला दहन किया। बाद में एक सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए आईएसएफ के जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि छात्रों के महज एक मिनट देरी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर परीक्षा से वंचित कर दिया जाता है।
जबकि पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र का सील्ड टूटा पाया गया 273 छात्रों के बजाय 192 प्रश्नपत्र ही थे। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तब पटना के जिलाधिकारी किस हैसियत से छात्रों के उपर थप्पड़ चलाया इनपर मुकदमा दर्ज किया जाए। इनके पिछले रिकॉर्ड को खंगाला जाए और इनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित हो।
जिला सचिव व देसरी जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान ने कहा प्रतियोगी परीक्षा एक अवसर होता है. जो वर्षों मेहनत करने के बाद छात्रों को मिलता है. और इस अवसर में सेंधमारी कर बिहार के प्रतिभा के साथ जो खिलवाड़ चल रहा है.ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन इसका मुखालफत करता है. हमारी मांग है की परीक्षा को तत्काल रद्द कर सभी दोषी अधिकारी कर्मियों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाए. अन्यथा एआईएसएफ व्यापक जन आंदोलन को बाध्य होगी|
सभा को राज्य परिषद सदस्य सफदर इरशाद,उत्कर्ष महाराज ने भी संबोधित किया. मौके पर आदर्श रंजन,कौशल कुमार,रौशन कुमार,अंकित पासवान ,मुकेश पटेल,दीपक सुमन, सिक्कम कुमार विक्की कुमार, अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार, कुंदन कुमार, मोहित पासवान, आदर्श रंजन ,कौशल कुमार, अंकित कुमार, पिंटू कुमार मौजूद रहे|
ये भी पढ़े …
राजापाकर : भूमि विवाद निवारण शिविर का थाना परिसर में हुआ आयोजन |
राजापाकर : भूमि विवाद निवारण शिविर का थाना परिसर में हुआ आयोजन |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली