
पटना (बिहार) सत्यम ग्राम न्यूज़: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। तीनों बिषय में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 नंबर के साथ टॉप किया है।
आर्ट्स में वैशाली जिले के चेहराकला प्रखंड के सेहान ग्राम स्थित राजकीयकृत ब्रह्मानंद उच्चतार माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अंकिता कुमारी (473) और शाकिब शाह (473) टॉपर हैं। वैशाली की रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में 475 नंबर्स के साथ टॉप किया है।
कॉमर्स के टॉप-5 में 7 स्टूडेंट्स हैं। सेकेंड टॉपर में भी 2 छात्र हैं। अनुष्का कुमारी और रोकाइया फातमा 471 नंबर के साथ सेकेंड टॉपर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को बधाई दी हैं।
वहीं वैशाली जिले के चेहराकला प्रखंड के अवबाबकरपुर निवासी अनिल कुमार शर्मा जो पेशे से मोटर साईकिल मेकनिक सह दुकानदार है उनकी बेटी नें आर्ट विषय में बिहार टॉपर बनने पर स्कुल के प्राचार्य, विद्यालय संस्थापक सह सचिव समेत गणमान्य लोगो नें बधाई दिया।
महुआ विधानसभा के विधायक डॉ. मुकेश रौशन नें अंकिता कुमारी के घर पहुंच अंकिता को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंकिता के दादा और दादी को भी अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। विधायक डॉ.मुकेश रौशन के अंकिता की उज्जवल भविष्य की कमाना किए। अंकिता के माता पिता इस वक़्त अपने घर पर नहीं है फिलहाल हरिद्वार रिजल्ट आने से पूर्व पूजा अर्चना करने के लिए गई हुए है ऐसी जानकारी प्राप्त हुआ है अंकिता की मैट्रिक की पढ़ाई वहीं स्कुल से हुआ।

अंकिता नें बताई की मैं आगे पढ़ाई जारी रखूंगा मेरी इक्छा है की मैं टीचर बनूँ और बच्चो को गुणवक्ता पूर्वक शिक्षा दे सकूँ संवाददाता के एक सवाल के जबाब में बताई की मेरी परिवार की आर्थिक स्थिति बढ़िया नही है अन्यथा मैं UPSC की तैयारी जरूर करती।
ये भी पढ़े….
न्यूटन क्लासेस के 30 बच्चे हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण।
https://satyamgramnews.in/राजसपाकर-न्यूटन-क्लासेस/03/2025/25/20/36/43/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief