पटना सेंट्रल बोर्डिंग स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस।

बच्चों द्वारा 76वाँ गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली झांकियां ने लोगों का मन मोहा।

सत्यम ग्राम न्यूज/वैशाली,मृत्युंजय ठाकुर : रविवार को वैशाली जिला भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस।

वही जिले के पातेपुर प्रखंड के 200 से अधिक गांवों में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्यारेपुर, खेसराही समेत अन्य गांवों के विद्यालय में हजारों बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। वहीं पातेपुर प्रखंड के पटना सेंट्रल बोर्डिंग स्कूल के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति आदि पर आधारित झांकी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर सड़कों पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों पर भी तिरंगा लहराता दिखा।इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को राष्ट्रीय मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।दिनभर लोगो क़ो पोस्टर के माध्यम से विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें सन्देश अपने चाहेतो क़ो भेजनें बालो का शिलशीला जारी था।

ये भी पढ़े…

76 वां ‌गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

https://satyamgramnews.in/76-वां-गणतंत्र-दिवस-समारोह/01/2025/26/20/08/37/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief