पटेढ़ी बेलसर:सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की टीम ने नगवां गॉव का किया निरिक्षण |

सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की टीम के द्वारा  नगवां गॉव का निरिक्षण करते हुए |

सत्यम ग्राम न्यूज़, पटेढ़ी बेलसर। प्रखंड के नगवां पंचायत में सीएम नीतीश कुमार के आगामी 28 दिसंबर को प्रगति यात्रा पर पहुंचने को लेकर जिले के अधिकारियों का दौरा जारी है। बुधवार को सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की टीम ने डीडीसी कुंदन कुमार,डीआरडीए के निदेशक अजित कुमार,बीडीओ प्रियंका भारती एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

टीम ने हैलीपेड से लेकर मुख्यमंत्री के सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों की टीम हैलीपेड से चलकर सीएम के तय रूट से होकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगवां पहुंचे तथा कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया। टीम द्वारा स्कूल परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा के दौरान नगवां स्थित कस्तूरबा विद्यालय में अधिक देर तक रुकने का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़े …

चेहरा कला : मखदूम ए मिल्लत हजरत इस्हाक़ अली कलंदर कादरी रहमतुल्लाह का २९वॉ वार्षिक उर्स मेला का हुआ आयोजन,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़|

चेहरा कला : मखदूम ए मिल्लत हजरत इस्हाक़ अली कलंदर कादरी रहमतुल्लाह का २९वॉ वार्षिक उर्स मेला का हुआ आयोजन,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़|

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR