पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जलकुंभी से निर्मित टोपी किया गया भेंट |

सत्यम ग्राम न्यूज़,०६ जनवरी २०२५ पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगमन नगवां में हुआ जिसमें उनके आगमन की तैयारी में स्थानीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल के दरवाजे के समीप बंगाल का खौफ जलकुंभी को कला के माध्यम से बहु उपयोगी बनाते हुए सामग्री का निर्माण किया गया और उसका स्टॉल लगाया गया जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया ।

स्थानीय शिल्पकार अंशु कुमारी, पूजा कुमारी के द्वारा उन्हें जलकुंभी से निर्मित टोपी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जलकुंभी से बनाया गया पर्स भी भेट किया गया। इतना ही नहीं मधुबनी पेंटिंग तथा टिकुली कला का भी स्टॉल भी उपविकास आयुक्त कुंदन कुमार जिला पदाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा के मार्गदर्शन में भगवानपुर प्रखंड के द्वारा डॉक्टर आनंद मोहन के देखरेख में लगाया गया था जिसकी भी उनके द्वारा प्रशंसा की गई और स्थानीय शिल्पकार सोनाली एवं पल्लवी प्रियदर्शी के द्वारा टिकली कला एवं मधुबनी पेंटिंग मुख्यमंत्री को स प्रेम भेंट किया गया जिस स्वीकारते हुए इस कला के क्षेत्र में बढ़ने के लिए उनके द्वारा बधाई दिया गया और बताया गया कि यह रोजगार का बहुत ही अच्छा अवसर है ।

आज के युवक पढ़ाई लिखाई करने के बाद रोजगार के लिए भटकते हैं उनके लिए यह एक मील का पत्थर साबित होगा बताते चले की जलकुंभी जो अभिशाप था वह आज कला के माध्यम से वरदान साबित हुआ।सिखने वाले बच्चों के द्वारा के द्वारा एक नारा दिया गया जलकुंभी अभिशाप नहीं वरदान है स्वरोजगार का नव अभियान है। इस स्टॉल के संचालन में श्री दिनेश,रत्नेश,रघुनाथ राय का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़े…

गालिबाज चौकीदार का बॉयस ऑडियो क्लिप वाइरल नही हुई प्रशानिक कार्रवाई।

https://satyamgramnews.in/chehrakala-गलिबाज-ग्रामीण-पुलिस-चौ/01/2025/06/05/25/47/sgnnetworkchehrakala/

रिपोर्ट : अमृत कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR