सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। प्रखंड के विभिन्न भागों में एसएसबीक्यू बीमारी का टीकाकरण पशु टीका कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमारी ने बताया कि पशुओं में यह संक्रामक जानलेवा बीमारी है। सभी पशुपालक अपने 6 माह से ऊपर के सभी पशुओं को यह टीका अवश्य दिलवाएं। इस बीमारी में गला में सूजन हो जाता है मुंह से लाड़ पानी आने लगता है। टीका देने के बाद यह बीमारी नहीं होता है।
वर्ष में एक बार यह टीका पशुओं को दिया जाता है। सभी पंचायत में पशु टीकाकर्मी घर-घर घूम कर पशुपालकों के जानवरों को निशुल्क टीका लगा लग रहे हैं. वही प्रखंड के सभी मुखिया सरपंच वार्ड सदस्य पंच सदस्यो का आह्वान किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में पशुपालकों को जागरूक करें और यह टीका लेने के लिए किसानों को प्रेरित करें। किसी भी जानकारी के लिए स्थानीय पशु चिकित्सक से संपर्क करें। पशु टीकाकर्मियों में विकास कुमार विशंभर कुमार दीपक कुमार विनोद गुप्ता अभिषेक कुमार नीरज कुमार अमरेश कुमार आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
गोरौल : स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को लेकर जिला पार्षद ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन |
गोरौल : स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को लेकर जिला पार्षद ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन |
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली