सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली । जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में जश्न – ए -हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव विशिष्ट अतिथि महुआ के विधायक मुकेश रोशन राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सुचित्रा चौधरी सहित कई नाम चिन कवियों में रेणु शर्मा कवि आशुतोष अनिल मितभाषी कवि प्रीतम कुमार झा बबीता सिंह एवं सरस्वती सिंह अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगी वही लोगों को प्रेरणा मिलेगी ।
इस कवि सम्मेलन के आयोजक प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी व्यवस्थापक के दायित्व का निर्वहन उच्च माध्यमिक विद्यालय मकदूमपुर पोखरैरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार सिंह करेंगे। यह कवि सम्मेलन राजापाकर में पहली बार होने जा रहा है।
ये भी पढिये …
चेहराकलां : नल जल योजना से पानी की सप्लाई 3 महीने से अधिक से पड़ा हुआ है बंद।
चेहराकलां : नल जल योजना से पानी की सप्लाई 3 महीने से अधिक से पड़ा हुआ है बंद।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली