पातेपुर के खेसराही में मृतक के परिजनों से मिलने पहुँचे रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, पातेपुर : प्रखण्ड के खेसराही पहुँचे रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.उनके पातेपुर आगमन को लेकर जाने के क्रम में बरडीहा चौक पर प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष लाल देव राम,नथुनी सिंह, लक्ष्मण सिंह,इंजीनियर मनोज कुमार,आदि दर्जनों नेताओं ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

.उसके बाद कुशवाहा का काफिला पातेपुर के खेसराही गांव पहुँची मृतक विक्रम कुमार उर्फ विक्की के सड़क दुर्घटना में मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया.बताते चले कि विक्रम उर्फ विक्की महुआ से अपने बाइक से खेसराही अपने घर जा रहा था तभी एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वह पातेपुर में चूरा मिल का संचालन करता था.उनके निधन से पूरा गांव मर्माहत है.उनके घर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के साथ मृतक के पिता नंद लाल सिंह,परिवार जनों के साथ प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष लालदेव राम,प्रांतीय रालोसपा नेता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू,इंजीनियर मनोज कुमार,राजेश कुशवाहा,जदयू नेता असर्फी सिंह कुशवाहा,समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़े….

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा संसाधन नेटवर्क पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ संपन्न।

NAGENDRA RAY
Author: NAGENDRA RAY