
सत्यम ग्राम न्यूज़, पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र में 29 नवम्बर को 28 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 एवं विभिन्न कोटी से सदस्य पद के लिए कुल 31 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया ।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन शनिवार को लदहो पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कामेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, बलिगांव पंचायत से उपेंद्र राय, लेवढ़ण पंचायत से रामजी सिंह, मौदह चतुर पंचायत से अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
वहीं सदस्य पद के लिए कुल 31 अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया नामांकन को लेकर प्रखण्ड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। निर्वाची पदाधिकारी सभी काउंटर पर घुम घुम कर नामांकन कार्य का जायजा लेते रहे ।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह स्वयं महिला एवं पुलिस जवानों के साथ उपस्थित थे। नामांकन कर बाहर निकलते ही अभ्यर्थियों को समर्थकों के द्वारा फूल मालाओं से लाद दिया गया नामांकन को लेकर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थीं।

ये भी पढ़े…
पैक्स चुनाव के लिए नामांकन कल से होंगे।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पैक्स-चुनाव-के-ल/11/2024/16/19/49/14/satyamgramnewsrajapakar1
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief