पातेपुर : भूमि सर्वे कैंप की जगह बिना प्रचार- प्रसार के खाना पूर्ति करने का लोगो ने लगाया आरोप|

सत्यम ग्राम न्यूज़,पातेपुर: प्रखंड क्षेत्र में सर्वे कैंप का अयोजन में चल रहे अनियमिता को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है भूमि सर्वे में लगाए गए कैंप में कानूंगी द्वारा एक से डेढ़ घंटा का कैंप आयोजन किया जाता है। वहीं दूसरी ओर बिना प्रचार प्रसार के पंचायत में कैंप लगाया जा रहा है।

अनियमितता के संबंध दभैच्छ पंचायत में शनिवार को आयोजित आम सभा को लेकर पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया फूल कुमारी देवी के पति व पूर्व  मुखिया वीरेन्द्र कुमार राय उर्फ बीरू ने कहा कि एक दिन पूर्व दोपहर में बंदोबस्त पदाधिकारी ने कैंप लगाने की जानकारी दी थी । जिसके बाद बिना प्रचार प्रसार का कैंप आयोजन किया गया है। मैंने अपने स्तर से सभी वार्ड सदस्य को घर घर जानकारी देने के लिए अपील किया .कैम्प में अपेक्षा से अधिक पंचायत के लोगों ने कैम्प में भाग  लिया किन्तु सर्वे कर्मी के कुछ ही लोग पहुच पाये और कुछ घंटों के बाद दोपहर से पहले चले गए बाद में आने के बाद वे निराश होकर जाते हुए यह आरोप लगाया कि यह सिर्फ कागजी खाना पूर्ति कर लोगों को परेशान करने के सिवा कूछ नही है|

लोगों ने भूमि सर्वे शिविर का डुमरा पंचायत पंचायत सरकार भवन में नही कर प्रखण्ड मुख्यालय में कराने की मांग की इस अवसर पर मुखिया फूलकुमारी देवी,पूर्व मुखीयस वीरेंद्र कुमार राय उर्फ वीरू,समिति सदस्य कैलाश पासवान,सरपंच प्रतिनिधि श्याम चौधरी रामाधार चौधरी,भाजपा नेता दयानंद सिंह,बटुक सिंह,वार्ड सदस्य अर्जुनराय ,मो एजाज,उमेश सिंह,दिलीप सिंह, पप्पू शर्मा,आदि दर्जनों की संख्या में रैयत मौजूद थे कैंप में टेंट कुर्सी लाउडस्पीकर का खर्चा जेब से दी गई है। वहीं दो दिन पूर्व अजीजपुर चांदे पंचायत में लगे कैंप में धांधली को लेकर लोगों ने बंदोबस्त पदाधिकारी के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने की बात कही है।

अजीजपुर चांदे, राघोपुर नरसंडा, दभैछ, मंडई डीह पंचायत के लोगों का कहना है। बंदोबस्त पदाधिकारी भूमि सर्वे को हल्का में ले रहें हैं। 24 में हो रहे धांधली 1960के सर्वे भीबदतर होगी। कानूंगी द्वारा बिना कोई जानकारी कैंप लगाई जा रही है।सही ढंग से लोगों को नही समझा रहें हैं। वहीं मूसापुर गांव रैयत समाजसेवी वशिष्ठ महतो चौहान का कहना है किहम लोग किसान मजदूरी करते हैं। हमारे गांव में एक दर्जन समाज के लोग रहते हैं। भूमि संबंधी जानकारी नहीं है।सर्वे में कानूंगी द्वारा सही ढंग से नहीं जानकारी दी गई है। इस बार बंदोबस्ती प्रारूप जानकारी सही ढंग से नहीं मिल।रही है। सैदपुर डुमरा पंचायत में बंदोबस्त कार्यालय खुलने से खासकर महिला वृद्ध को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं बिचलियों और दलालों की संख्या बढ़ जाएगी । लोग तीन पीढ़ी तक सिविल कोर्ट और डी सी एल आर का चक्कर लगाना होगा। इस अवसर पर…महेश पासवान,मदन पासवान,सुरेश पासवान,पंचायत समिति सुनीता देवी,सर्मिली कुमारी,गीता देवी,पूनम देवी,शारदा देवी,राम दयाल पासवान,देवेंद्र पंडित,रमेश साहनी,रामचंद्र साहनी सत्तो साह,आदि ने भूमि सर्वे के द्वारा डुमरा में शिविर लगाये जाने पर नारे बाजी की |

ये भी पढ़े …

मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के 11वें चरण में सामान्य ई- रिक्शा एवं एंबुलेंस की अवधि वित्तिय वर्ष 2025 -26 तक की गई विस्तारित |

मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के 11वें चरण में सामान्य ई- रिक्शा एवं एंबुलेंस की अवधि वित्तिय वर्ष 2025 -26 तक की गई विस्तारित |

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

NAGENDRA RAY
Author: NAGENDRA RAY