
सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली, पातेपुर | 20 जुलाई 2025 : पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वैष्णवी हीरो एजेंसी, पातेपुर बाजार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई लगभग सभी सामग्री भी बरामद कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार 19 जुलाई 2025 को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर एजेंसी से 30-40 चांदी के सिक्के, एक टैब, तीन मोबाइल और नकद राशि चुरा ली थी।
सीसीटीवी फुटेज की सहायता से छानबीन करते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजन कुमार (साकिन – अकौली, थाना पातेपुर) और रोहित कुमार चौधरी (साकिन – खेवरसारी, थाना पातेपुर) के रूप में हुई है।
गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के पास से चोरी की गई सामग्रियों में से 02 चांदी के सिक्के,11 चांदी के सिक्कों के खाली डिब्बे,01 मोबाइल फोन,01 टैबलेट,₹11,400 नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर पातेपुर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में सराहनीय मानी जा रही है।
📍 बरामद सामान की सूची :
1. चांदी के सिक्के – 02
2. खाली डिब्बा – 11
3. मोबाइल – 01
4. टैब – 01
5. नगद राशि – ₹11,400
📸 पुलिस टीम द्वारा प्रेस वार्ता में प्रस्तुत दोनों अभियुक्तों के साथ बरामद सामग्रियों की तस्वीर भी जारी की गई है।
#पातेपुर_पुलिस#चोरी_का_खुलासा#वैशाली_समाचार#अपराध_नियंत्रण#चोरी_की_बरामदगी#तेज़_पुलिस_कार्रवाई#पातेपुर_चोरी#चोर_गिरफ्तार#सुरक्षा_व्यवस्था#वैष्णवी_हीरो_एजेंसी#पुलिस_प्रेस_विज्ञप्ति#BreakingNews#SatyamGramNews#VaishaliPolice#क्राइमअपडेट
ये भी पढ़े…
गोरौल : वरिष्ठ पत्रकार राम नाथ विद्रोही का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।
https://satyamgramnews.in/गोरौल-वरिष्ठ-पत्रकार-राम/07/2025/20/13/17/06/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief