पातेपुर में महागठबंधन नेताओं ने भरा दम्भ सभी 40 सीट पर होगी जीत।

वैशाली / पातेपुर : प्रखण्ड के एम ए इंटरनेशनल स्कूल परिसर में महागठबंधन नेताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन नेताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया . इस अवसर पर मुख्यरूप से उजियारपुर राजद प्रत्याशी एवम पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता,पूर्व विधायक श्रीमती प्रेमा चौधरी,पूर्व विधायक सह उजियारपुर प्रभारी सुनील कुमार पुष्पम,राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सहनी,जिला अध्यक्ष वैधनाथ सिंह चंद्रवंसी,समेत सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.समारोह में उपस्थित भीड़ से उत्साहित राजद प्रत्याशी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार बिहार की 40 सीट जीतकर केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनायेगे.उन्होंने कहा कि बिहार में भी तेजस्वी यादव को मुख्य मंत्री बनाना है उसकी पहली सीढ़ी लोकसभा है.सभी कार्यकर्ता चुनाव में लग जाये.केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी को डराना चाहता है किंतु तेजस्वी यादव एवम महागठबंधन डरने वाले नही है.बिहार में सरकार में रहकर मात्र 17 माह में ही 5 लाख नौकरी देने का काम किया है किसी से छुपा नही है अगर केंद्र में सरकार बनती है तो 1 करोड़ लोगों को नौकरी की गारंटी है.वही पातेपुर के पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी ने कहा कि पातेपुर से सर्वाधिक वोटों से जीत दिलाने की गारंटी देती हूं इसमें सभी लोगों को तन मन से काम करने की जरूरत है.उजियारपुर के प्रभारी एवम पूर्व विधायक ने कहा कि उजियारपुर के हर विधान सभा का मैं दौड़ा किया हूँ सभी वर्ग के लोगों ने महागठबंधन को साथ देने का मन बना चुका है .इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राजनारायण राय,सीता राम राय,गुडू यादव,मो.यासिर,प्रमहंस राय,मुखिया राम प्रवेश राय,मुखिया राजेश पासवान,मुखिया प्रतिनिधि तारा पासवान,जिला पार्षद रीना चौधरी,पूर्व जिला पार्षद सह वर्तमान प्रतिनिधि विनय सिंह कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद तारक चौधरी,कांग्रेस नेता पारस नाथ चौधरी समेत सैंकड़ो की संख्या में महागठबंधन के सभी दल के नेता एवम कार्य करता मौजूद थे.

NAGENDRA RAY
Author: NAGENDRA RAY