पातेपुर मे खरीफ महाभियान 2024 के अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय कर्मशाला-सह-उपादन वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन।

प्रखंड के सभी पंचायत से 10 प्रगतिशील किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल।

पातेपुर संवाददाता : पातेपुर प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन मे 13 जून 24 दिन गुरुवार क़ो पातेपुर किसान भवन मे प्रखण्ड स्तरीय कर्मशाला-सह-उपादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।


पातेपुर क़ृषि प्रखंड कार्यालय के पत्रांक 232 दिनांक 8 जून 24 पत्र जारी किया गया है।


उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्र के आलोक में सूचित किया गया हैँ कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए खरीफ महाभियान 2024 अंतर्गत 13 जून को प्रखण्ड स्तरीय कर्मशाला-सह-उपादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन पातेपुर के सभाकक्ष में 11:00 बजे पूर्वाहन में आहूत होगा ।

जिसमें माननीय विधायक महोदय, पातेपुर विधान सभा।
माननीय प्रखण्ड प्रमुख, पातेपुर। माननीय प्रखण्ड उप प्रमुख, पातेपुर माननीय सभी जिला परिषद सदस्यगण, प्रखण्ड- पातेपुर। माननीय अध्यक्ष व्यापार मंडल पातेपुर। माननीय सभी मुखियागण, प्रखण्ड- पातेपुर माननीय सभी सरपंचगण पातेपुर। माननीय सभी पंचायत समिति सदस्य, प्रखण्ड-पातेपुर माननीय सभी पैक्स अध्यक्ष पातेपुर। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पातेपुर। अचल अधिकारी, पातेपुर। माननीय सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मिडियागण, पातेपुर। प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, पातेपुर। प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, पातेपुर। प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी, पातेपुर। आत्मा अध्यक्ष, किसान सूचना सलाहकार समिति एवं सभी सदस्यगण, पातेपुर। माननीय विधायक प्रतिनिधि प्रखण्ड-पातेपुर क़ो खरीफ महाअभियान 2024 अतर्गत दिनाक-13.06.2024 को प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सह- उपादान वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया हैँ।


परियोजना निदेशक, आत्मा, वैशाली का पत्राक-432 दिनांक-06.05.2024 के अलोक मे उपरोक्त सभी माननीय, पदाधिकारीगण क़ो शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया हैँ। साथ ही सभी कृषि समन्वयक / सभी किसान सलाहकार एवं प्रखण्ड तकनीकी प्रथाक सहायक तकनीकी प्रबंधक को निर्देशित किया गया है कि अपने – अपने पंचायत से 10 प्रगतिशील कृषक को प्रशिक्षण में भाग लेने अपने साथ लाना सुनिश्चित करेंगे।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief