पिछले बर्ष से फरार एक नाबालिक लड़की क़ो पुलिस ने किया बरामद। प्रेमी गिरफ्तार।

सत्यम ग्राम न्यूज़, संवाददाता,गोरौल: पुलिस ने सोमवार को पिछले वर्ष अक्टूबर माह से फरार एक नवालिंग लड़की को बरामद कर लिया गया है। साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस सम्बंध में अपहृत लड़की के पिता कटहरा थाना क्षेत्र के कबिलपुरा गांव निवासी ने प्रथमिकी दर्ज कराते हुय आरोप लगाया था कि उसके 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर गमछा से मुंह बांधकर बोलोरो पर बैठकर जबरदस्ती अपहरण कर लिया है। इस मामले में गोरौल थाने के लोदीपुर गांव निवासी श्रवण कुमार,अमरेंद्र सिंह उर्फ बबलू ,अनिल कुमार सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाता गया था।

पुलिस ने श्रवण कुमार को बीते रविवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उसी के निशानदेही पर युवती को बरामद कर लिया है। अनुसंधानकर्ता श्रवण कुमार साहू ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों शादी कर लेने की बाते बताई है. लड़की को न्यायालय में उपस्थित कराया गया है। उसके बाद लड़की को प्रेमी के परिजनों को सुपुर्त कर दिया गया है।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR