
वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़।14 जुलाई 2025 — वैशाली जिले में बाह्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक पंक्ति के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक वैशाली ने परिचयात्मक बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार भी लिया और उन्हें जिले की कानून-व्यवस्था, कार्यशैली एवं प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रेम सागर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 श्री सुबोध कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 श्री गोपाल मंडल भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अनुशासन, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि वैशाली जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना प्राथमिकता है और सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
#VaishaliPolice#PoliceUpdate#SPMeeting#BiharPolice#LawAndOrder#PoliceInteractio#LocalNews#PublicSafety #PoliceTeam#TodayInVaishali#VaishaliPolice #SPMeeting #LawAndOr
ये भी पढ़े…
पुलिस की कार्रवाई: एक ही दिन में 83 मामलों में कार्रवाई।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-की-ताबड़तोड/07/2025/14/15/25/21/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief