
सत्यम ग्राम न्यूज : राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभु साह ने जनता दल यू की सदस्यता ग्रहण की। बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति अपनी आस्था व निष्ठा जताते हुए प्रखंड क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभु साह ने जनता दल यू की सदस्यता ग्रहण की है।
शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी द्वारा उन्हें पार्टी क एक सदस्यता दिलाई गई।इस अवसर पर सदस्य बिहार विधान परिषद संजय गांधी राज्य 20 सूत्री समिति के सदस्य चंदन कुमार सिंह राजापाकर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय पार्टी के प्रदेश सचिव में भीम कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
Post Views: 307