
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर/ वैशाली । पूर्व मंत्री सह समाजवादी नेता स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की पांचवीं पुण्यतिथि राजापाकर उत्तरी पंचायत के पूर्वी टोला स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
उपस्थित समाजवादियों , राजद कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों ने उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर एवं 2 मिनट का मन रखकर धारण कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। बताते चले कि पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता जंदाहा विधानसभा क्षेत्र से आठ बार चुनाव लड़े 6 बार चुनाव जीते।
कर्पूरी ठाकुर के मुख्यमंत्री काल में शिक्षा राज्य मंत्री थे लालू यादव की सरकार में ऊर्जा मंत्री बने थे। राबड़ी देवी के सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री थे एवं महाकठबंधन की सरकार में भी मंत्री रहे उनका मूल घर महुआ प्रखंड के मिर्जानगर में है।
उनके पुत्र आलोक मेहता वर्तमान में उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक हैं। शोक व्यक्त करने वालों में प्रभात कुमार चौधरी, सुचित्रा चौधरी, रविंदर राय, वकील राय ,तपसी प्रसाद सिंह, वैद्यनाथ सिंह, राज वीरेंद्र प्रसाद सिंह, रामजन्म सिंह, विनोद कुमार राय सहित अनेक लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़िए….
https://satyamgramnews.in/कटहरा-पुलिस-ने-छापमारी-कर-6-54/09/2024/13/20/59/25/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली