सत्यम ग्राम न्यूज़, पातेपुर : पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने इमादपुर स्थित अपने आवास पर जन समस्या को लेकर प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को पूर्व में निर्णय लिया था। जिसका आज प्रथम जनता दरबार लगाकर प्रखंड क्षेत्र के वासियों की समस्या सुनी। इसमें सबसे अधिक जमीन से संबंधित समस्या आया ।
जनता दरबार में करीब 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख राज नारायण राय, पूर्व जिला परिषद् राजद के वरिष्ठ नेता सीता राम राय, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. एजाज राजद नेता मो शहाबुद्दीन उर्फ मुन्ना सुबोध कुमार सिंह, राम विलास सिंह, रामचंद्र चौधरी, राजद नेता अभिषेक कुमार, चंदन कुमार मो इरजाद मो. मुमताज, मो. उसैद आदि मौजूद थें।
जनता दरबार में पूर्व राजद विधायक प्रेमा चौधरी ने बताया कि 1962 के सर्वे का मामला पेंडिंग है। सरकारी कुछ और कहती है और क पदाधिकारी कर्मचारी कुछ और कहते गरीब गुरवा को गुमराह कर रहा है। सरकार विकास की बात छोड़कर लोगों को उलझाने में लगी है। प्रखंड क्षेत्र में गरीब गुरवा से अवैध रूप से पैसा वसूल करने की बात प्रकाश में आ रही है। वंशावली, पेपर आदि के नाम पर पैसा वसूली जा रही है।
प्रचार प्रसार के अभाव में लोगों को सही जानकारी नहीं मिल रहा है। गरीब मजदूरी करने वाले ठगे जा रहे हैं। सरकार मुख्य मुद्दा को छोड़कर अपने वोट बैंक के राजनैतिक के लिए जमीन सर्वेक्षण चालू किया है यह चुनाव भर ही है। चुनाव के बाद सुन लीजिएगा की सभी सर्वे के काम बंद हो जाएंगे।
ये भी पढिये …
चेहराकलां : छौराही पंचायत के वार्ड सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा।– SATYAM GRAM NEWS
चेहराकलां : छौराही पंचायत के वार्ड सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
https://satyamgramnews.in/wp-content/uploads/2024/08/satyamgramnews.apk