सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर।बरांटी थाना क्षेत्र के अहमदपुर लखनी गांव में एक पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पूर्व सैनिक राम एकबाल राय ने अपने ही सगे भाई पर घर में जबरन घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बरांटी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना बीते गुरुवार शाम लगभग 6 बजे की है। राम एकबाल राय ने बताया कि उनका भाई लालबाबू राय, जो हाजीपुर के लिच्छवी नगर में रहता है, अचानक उनके घर पहुंचा और कथित तौर पर दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस गया। इसके बाद आरोप है कि उसने पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की तथा घर में रखे कई कीमती सामानों को नुकसान पहुंचाया।
घटना को लेकर बरांटी थाना में कांड संख्या 423/25 दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#राजापाकर #बरांटीथाना #अहमदपुरलखनी #पूर्वसैनिक #मारपीटमामला #हिंसाघटना #FIR #वैशालीसमाचार #स्थानीयखबर
यें भी पढ़े…
24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू, 251 महिलाओं की भव्य कलश शोभा…
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
Post Views: 82