सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर । जितिया व्रत के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र की माताओं ने श्रद्धा भाव से जीतवाहन देवता की पूजा अर्चना की। माताओं ने अपने पुत्र के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। वही माताओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान की आराधना की् जितवाहन भगवान की कथा का भी वाचन किया।
प्रखंड मुख्यालय सहित संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में माताओं के बीच उल्लास दिखी। राजापाकर के चित्रगुप्त नगर में माता इंदु देवी स्वाति देवी काजल देवी आदि ने मंगलवार को नहाए खाए की रस्म अदा की और नूनी की शाक व मरुआ की रोटी ग्रहण की्। बुधवार को देवताओं को बुधवार को देवताओं फल का चढ़ावा चढ़ाया। वही प्रखंड के बैकुंठपुर बेलकुंडा रानीपोखर डुमरी बाकरपुर सरसई दामोदरपुर आदि गांव में भी भगवान की प्रार्थना कर अपने पुत्र के दीर्घायु जीवन के लिए निवेदन किया।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित |
राजापाकर : राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली