राजापाकर :प्रखंड क्षेत्र मे एक और पेट्रोल पंप खुलने से लोगो केबीच खुशी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक से उत्तर महुआ जाने वाली सड़क में फतेहपुर फुलवरिया ग्राम में भारत पैट्रोलियम कंपनी का महावीर सर्विस स्टेशन का आज सोमवार को उद्घाटन किया गया।

पेट्रोल पंप का उद्घाटन जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मजे लाल राय, संचालक अर्जुन राय ,समाजसेवी गरीबन सहनी द्वारा फिता काटकर किया गया. मौके पर कंपनी के कर्मी, पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण की भारी संख्या में उपस्थित हुए. संचालक अर्जुन राय ने कहा कि पेट्रोल पंप खुलने से रास्ते से गुजरने वाले दो पहिया से लेकर भारी वाहनों को डीजल पेट्रोल लेने में सहूलियते होगी. क्योंकि अगल-बगल नजदीक में कोई पंप नहीं है।

उन्होंने बताया कि पंप पर 24 घंटे सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं भारी वाहनों के लिए निशुल्क हवा, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है .मौके पर उपस्थित गणमान लोगों में  अवधेश राय, आमोद सहनी, डॉक्टर अजय प्रसाद सिंह, राजा कुमार, मनीष कुमार, चंदन कुमार, अमोद कुमार, डॉक्टर सुमंत्र राय, शंभू राय, डॉक्टर महेंद्र राय सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

भूतपूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की मनाई की नौवीं पुण्यतिथि।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-भूतपूर्व-सैनिक/06/2025/30/20/53/51/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली